क्राइम

प्रदेश में जानवरों के चारे के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 11 करोड़ का गांजा, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश में बढ़ते नशे के कारोबार को रोकने प्रशासन कार्यरत है। देश के सभी प्रदेशों में रोज़ कही न कही नशे के कारोबारी काम को अंजाम देते हैं और पकड़ाए भी जाते हैं। इसके बावजूद नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के मानेसर के पास पचगांव से आया। पशुओं के चारे से लदे एक ट्रक से पुलिस ने 11 करोड़ रुपए का 2,233 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इसमें 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गांजे की यह खेप ओडिशा से हिसार की ओर ले जाई जा रही थी, जहां से इसे हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई किया जाना था।

ट्रक ड्राइवर भूपेंद्र सिंह और उसके साथी ओमजी सिंह, दोनों को ही उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने ओडिशा में चार दिन पहले ट्रक में गांजे को लोड किया था और उसे हिसार के उकलाना मंडी ले जाया गया था। इसके लिए उन्हें 4 लाख रुपयों का भुगतान किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button