क्राइमछत्तीसगढ़

राजधानी में 10 लाख की डकैती करने वाले 2 मास्टरमाइंड गिरफ्तार…शराब दुकान को बनाया था निशाना

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर से सटे शराब दुकान में डकैती के मास्टरमाइंडों को गिरफ्तार करने में आरंग पुलिस को सफलता मिली है। गिरफ्तार किये गए दोनों आरोपियों के नाम धनीराम धृतलहरे और विजय मनहरे है। आरंग थाना प्रभारी ने बताया कि 13 अगस्त 2020 को आरंग के गुल्लू अंग्रेजी शराब दुकान में लगभग 10 लाख रुपये की डकैती हुई थी।

पुलिस ने मामले के तीन आरोपियों को पहले ही पकड़ कर जेल भेज दिया है जबकि एक आरोपी की मौत हो चुकी है। आरंग पुलिस ने घटना के बाद फरार चल रहे आरोपियों, देवगांव खरोरा निवासी धनीराम घृतलहरे पिता सरजू घृतलहरे(उम्र 26 वर्ष),परसवानी निवासी विजय मनहरे पिता मोतीलाल मनहरे(उम्र 30 वर्ष) को महासमुंद से गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपियों को डकैती का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। दोनों ने ही घटना को अंजाम देने में मुख्य भूमिका निभाई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button