छत्तीसगढ़

सचिव व रोजगार सहायक संघ शासन को सद्बुद्धी के लिये किया हवन यज्ञ

आरंग।  प्रदेश पंचायत सचिव संघ और रोजगार सहायक संघ का प्रान्तीय आव्हान पर बैठे है लगातार 13 वे दिन हड़ताल जारी रहा साचिव रोजगार सहायक का हड़ताल दिनों दिन उग्र होता जा रहा है गुरुवार को सचिव व रोजगार सहायक संघ अपने जायज माँग को लेकर सरकार को सद्बुद्धी प्रदाय हेतु आरंग धरना स्थल में भव्य हवन यज्ञ पूजा किया गया गया ताकी सरकार उनकी माँग जल्द पूरी करें।

खिलेश्वर देवांगन जनपद अध्यक्ष का सचिव रोजगार सहायक संघ के माँग को पुर्ण समर्थ

प्रदेश के सबसे बड़े जनपद पंचायत आरंग के अध्यक्ष खिलेश्वर देवांगन जी गुरुवार को सचिव व रोजगार सहायक की शासकीयकरण की माँग व रोजगार सहायक के ग्रेट पे, नियमति करने की माँग को समर्थन करते हुए यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल व लोकप्रिय जन नेता डॉक्टर शिव कुमार डहरिया जी मंत्री नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग से निवेदन कर माँग पुरा कराने की बात रखने की बात कही। जनपद अध्यक्ष महोदय जी के साथ उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री डूमेंद्र साहू जी , रवि मानिकपूरी, राजू तिवारी   उपस्थित थे।

कल से हड़ताल और उग्र रुप लेगा

प्रदेश पंचायत सचिव छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष तुलसी साहू एवं प्रदेश संगठन सचिव लखेश्वर यादव द्वारा पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक संघ का अनिश्चित कालीन अपने मांगो को लेकर जारी हड़ताल जो विगत 26 दिसम्बर से पंचायत सचिवों का और रोजगार सहायकों का अनिश्चित कालीन हड़ताल 30 दिसम्बर 2020 से लगातार चल रहा है किंतु आज तारीख तक शासन द्वारा हमारी मांगो पर किसी प्रकार का विचार ,सकारात्मक पहल नही किये जाने के कारण हड़ताल को आगे बढ़ाते हुए आज से  हड़ताल का रूप रेखा जारी किया गया है।
कार्यक्रम का रूप रेखा निम्नानुसार है
1:- 06 जनवरी 2021 को
त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित
जनप्रतिनिधियों जैसे सरपंच
संघ ,जनपद पंचायतअध्यक्ष, जिला पंचायतअध्यक्ष से हड़ताल का  समर्थन  प्राप्त करना2- 07 जनवरी 2021 को समस्त धरनास्थल में शासन /प्रशासन को सद्बुद्धि हेतु पूजा हवन/यज्ञ करना 3:-  08 जनवरी 2021 को
प्रत्येक धरनास्थल में भीख मांगकर  धन संग्रहण करना एवं छत्तीसगढ़  शासन को दान करना 4: – 09 जनवरी 2021 को समस्त ब्लाक मुख्यालय में हल्ला
बोल कार्यक्रम के तहत थाली/
नगाड़ा/टीपा बजाकर हल्ला करना 5:-  11 जनवरी 2021 को
समस्त धरनास्थल में भैंस लाकर
उसके सामने बिन बजाना 6:- 12 जनवरी से 20-1-2021तक
समस्त धरनास्थल में क्रमिक भुख हड़ताल प्रारंभ किया जाएगा
7:- दिनांक 21-1-21 से 24-1-21 प्रांत स्तर धरना बूढ़ातालाब रायपुर  में भूख हड़ताल करना 8:- दिनांक 25-1-2021 को राजधानी रायपुर में परिवार सहित   धरनास्थल में जंगी रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री निवास का घेराव करना
26जनवरी से समस्त सचिवों द्वारा धरना प्रदर्शन राजधानी रायपुर में किया जाना है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button