क्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 8 लाख का इनामी नक्सली मारा गया, दो महिलाओं को भी जवानों ने किया गिरफ्तार

बीजापुर। चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना कुटरू के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई। इसमें नक्सलियों की युनिट फरसेगढ़ एक्शन टीम कमांडर सायबो उर्फ सायबी उर्फ रानू को मार गिराया गया है।

सरकार ने इस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि सायबो के खिलाफ कई वारंट थे। कई दिनों से इसकी तलाश की जा रही थी। सर्चिंग पर निकली पुलिस टीम पर सायबो और उसके साथियों ने गोलियां चला दी थीं। जवाबी फायरिंग में सायबो मारा गया। एरिया में सर्चिंग अब भी जारी है।

जवानों की दूसरी टीम को भी मिली कामयाबी
जवानों की एक अन्य टीम को भी कामयाबी मिली है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत शुक्रवार को महिला नक्सली सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नक्सली चिलकापल्ली और रायगुड़ा के बीच जंगलों में छिपकर भाग रहे थे। संदेह होने पर जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा। पकड़े गए नक्सलियों से विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। मामला आवापल्ली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नक्सल विरोधी अभियान के तहत 14 जनवरी को थाना आवापल्ली से जिला बल और CRPF 229 सी कंपनी के जवान संयुक्त रूप से चिलकापल्ली, चाटलापल्ली, रायगुड़ा की ओर निकले थे। अगले दिन लौटने के दौरान चिलकापल्ली और रायगुड़ा के बीच जंगलों में कुछ लोग छिपकर भागने का प्रयास करते हुए दिखाई दिए। इस पर जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

बम, तीर, लोहे के स्पाइक सहित अन्य सामान बरामद
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम चिलकापल्ली निवासी मड़कम हिंगा और कुंजाम सोमड़ी बताया। आरोपियों के पास से प्लास्टिक बैग और थैले की चेकिंग में इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर्स, वायर, बैटरी, पेंसिल सेल, साइकिल का छर्रा, तीर, लोहे का स्पाईक, लकड़ी का स्पाईक, कैमरा, रेडियो बरामद हुआ। वहीं महिला कुंजाम सोमड़ी से ट्रीगर, टार्च, इंजेक्शन, केबल वायर सहित अन्य सामान मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button