छत्तीसगढ़

बिलासपुर के आयुर्वेद अस्पताल में आक्सीजन पाइपलाइन विस्तार के लिए मिले 12 लाख

बिलासपुर। कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए महापौर की निधि से जिला आयुर्वेद चिकित्सालय सरकंडा में 40 आक्सीजन बिस्तरों का वार्ड तैयार किया गया है। इस वार्ड में आक्सीजन पाइपलाइन बिछाने के लिए महापौर ने अपने मद से 12 लाख स्र्पये दिए हैं।

गुरुवार को महापौर और नगर निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी सरकंडा स्थित जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान महापौर ने डाक्टरों से व्यवस्था की जानकारी ली। चिकित्सकों ने बताया कि मौजूदा स्थिति में यहां पर 15 मरीजाें का उपचार किया जा रहा है।

महापौर ने कहा कि सभी बेड के आक्सीजन युक्त होने से मरीजों को स्तरीय उपचार की सुविधा मिलेगी। साथ इस दौरान चिकित्सकों से कहा गया कि वार्ड संचालन में किसी भी चीज की आवश्यकता हो तो तत्काल इसकी जानकारी दें। उसे पूरा कराया जाएगा।

चिकित्सकों ने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही सभी बेड पर आक्सीजन स्थापित कर दिया जाएगा। इस दौरान नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुधीर गुप्ता, कार्यपालन यंत्री अनुपम तिवारी, आयुर्वेद चिकित्सालय के प्राचार्य डा. रक्षपाल गुप्ता, डा. सौरभ शर्मा, डा. समीर तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।

होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम का लिया जायजा

होम आइसोलेट मरीजाें के स्वास्थ्य व समस्याओं की फोन से जानकारी लेने के लिए सरकंडा स्थित कन्या शाला में कंट्रोल रूम बनाया गया है। गुरुवार को महपौर यादव व निगम आयुक्त त्रिपाठी ने यहां का निरीक्षण किया।

कंट्रोल रूम में स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला बाल विकास और शिक्षा विभाग के कर्मचारी अपनी सेवा दे रहे हैं। महापौर ने कर्मचारियों से कहा कि संक्रमित होने के बाद कई लोग घबरा रहे थे। आपसे बातचीत कर वो संतुष्ट हो रहे है। आप लोगाें के सहयोग से मरीजों को साहस मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button