छत्तीसगढ़

Breaking : छत्तीसगढ़ पिछड़ा में स्कूल शिक्षा-व्यवस्था में , परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स जारी

रायपुर। केंद्र सरकार ने रविवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए ग्रेडिंग इंडेक्स जारी करने को मंजूरी देने के बाद पंजाब, चंडीगढ़, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2019-20 में हाईएस्ट ग्रेड यानी ग्रेड ए प्लस प्लस (A++) दिया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की तो परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में प्रदेश 7वीं कैटगरी में है। छत्तीसगढ़ साल 2018-19 के मुकाबले कमजोर रहा है। 7वीं कैटगरी में छत्तीसगढ़ के साथ नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश है। वहीं परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में पहली कैटेगरी में कोई राज्य नहीं आया है।

वहीं पंजाब ने सार्वधिक अंक शासन और प्रबंधन में अर्जित किए हैं। कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पिछले वर्षों की तुलना में पीजीआई 2019-20 में अपने ग्रेड में सुधार किया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, पुडुचेरी, पंजाब और तमिलनाडु ने कुल पीजीआई स्कोर में 10 प्रतिशत यानी 100 या अधिक अंकों का सुधार किया है।

हमारा उद्देश्य सभी राज्यों को उच्चतम स्तर पर रखना : केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पो​खरियाल निशंक# ने नई पीजीआई रिपोर्ट पर संतोष प्रकट करते हुए कहा है कि पीजीआई का उद्देश्य राज्यों को उन क्षेत्रों से अवगत कराना है, जहां सुधार की गुंजाइश है। हमारा उद्देश्य सभी राज्यों को उच्चतम स्तर पर रखना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button