छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में देर रात बारिश, राजधानी में सुबह तक बरसे बादल

रायपुर।दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इस वजह से मानसून के बादल तेजी से आगे बढ़ेंगे, इस तरह मानसून के समय से पहले ही छत्तीसगढ़ में दाखिल होने के हालात बन रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून रायपुर और दुर्ग संभागों में 15 जून तक सक्रिय हो सकता है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से भारी बारिश हुई है। द्रोणिका के दो व ऊपरी हवा के चक्रवात का एक सिस्टम बना है। पहली द्रोणिका दक्षिण ओडिशा से दक्षिण गुजरात तक 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर बनी है। दूसरी द्रोणिका उप हिमालयीन पं. बंगाल से दक्षिण ओडिशा तक 5.8 से 7.6 किमी ऊंचाई तक स्थिति है।

एक ऊपरी हवा का चक्रवात पूर्व-मध्य व इससे लगे उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में 4.5 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर बना है। इसी के असर से 11 जून को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके लगातार मजबूत होने की संभावना है। इससे पूर्व व मध्य राज्यों में मानसून सक्रिय होगा।

आज भी बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार गुुरुवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने के भी आसार हैं। अधिकतम तापमान गिरेगा, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button