छत्तीसगढ़

राजधानी में भाजपा की आज बड़ी बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर। प्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। इसके लिए पार्टी कांग्रेस सरकार के खिलाफ सक्रिय हो गई है। वहीं रायपुर में आज भाजपा की बड़ी बैठक होनी है, जिसमें शामिल होने भाजपा सह प्रभारी नितिन नवीन आज सुबह रायपुर पहुंच गए हैं। सह प्रभारी नवीन महामंत्री, प्रभारियों, प्रकोष्ठों व विभागों के संयोजकों, सह संयोजकों की बैठक लेंगे। इसमें पिछली बैठक के टॉस्क की समीक्षा होगी और आगामी 3 महीने के लिए नया टास्क दिया जाएगा।

वहीं प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी दोपहर एक बजे रायपुर पहुंचेंगी। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा महामंत्री शिव प्रकाश आज और कल बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में नए टास्क के साथ ही भाजयुमो में बची हुई नियुक्ति को लेकर अध्यक्ष और प्रभारी से चर्चा करेंगे।

आज और कल होगी बैठक

आज सुबह राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश व प्रदेश प्रभारी डी. पुरन्देश्वरी व सहप्रभारी नितिन नवीन मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा के प्रभारी की बैठक लेंगे। उसी दिन प्रकोष्ठों के संयोजक व सहसंयोजकों तथा विभाग के संयोजक-सहसंयोजक की बैठक होगी। वहीं कल प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, सहप्रभारी बैठक में शामिल होंगे। वहीं प्रदेशाध्यक्ष, संगठन महामंत्री व प्रदेश महामंत्रियों की बैठक आयोजित की गई है। कोर ग्रुप की बैठक व प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्रियों की बैठक होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button