छत्तीसगढ़

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के जन्मदिन पर समोदा जोन के वरिष्ठ कांग्रेसियों का किया गया सम्मान

आरंग। मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम व रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उधोराम वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर मंत्री जी के कार्यालय आरंग मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग के तत्वाधान में समोदा जोन के वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता दिलहरण यादव, ईश्वर साहू ,पंचराम साहू ,नारायण कुर्रे का शाल व श्रीफल से सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल सिंह साहू, जनपद पंचायत आरंग के अध्यक्ष खिलेश देवांगन , नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर , युवा कांग्रेस विधानसभा आरंग के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश साहू, समोदा

जोन अध्यक्ष शिवकुमार साहू, युवा कांग्रेस महासचिव पूनमचंद साहू, जनपद सदस्य योगेंद्र यादराम साहू, नगर पंचायत समोदा के अध्यक्ष आजूराम वन्से, डॉ परस साहू ,ज्ञानचंद साहू, कमलेश साहू व समोदा जोन के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button