छत्तीसगढ़

आबादी के अनुपात में पड़ोसी राज्यों की तुलना में प्रदेश में अपराध ज्यादा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2019 की तुलना में 2020 में अपराध बढ़े हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के अनुसार बीते वर्ष राज्य में कुल 65,216 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए, जो 2019 में दर्ज 61,256 की तुलना में करीब 3960 अधिक है। 2018 में यह आंकड़ा 60,178 था। रिपोर्ट के अनुसार संख्या के लिहाज से पड़ोसी राज्यों की तुलना में यहां अपराध कम हुए हैं, लेकिन आबादी के अनुपात में यह आंकड़ा अधिक है। एनसीआरबी ने दो दिन पहले ही 2020 की रिपोर्ट जारी की है।

राज्य में 1212 दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। प्रति लाख आबादी के लिहाज से इसका औसत 8.3 फीसद बताया गया है, जो राजस्थान (13.9), हरियाणा (10), असम (9.7) हिमाचल (9.1) और उत्तराखंड (8.8) के बाद सर्वाधिक है। इसी तरह राज्य में 2020 में 1024 लोगों की हत्या हुई है। इसका औसत 3.3 है। इसकी तुलना में पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश (2.5), महाराष्ट्र (1.7), बिहार (2.6) की तुलना में अधिक है। झारखंड में यह औसत 4.2 रहा। महिलाओं के साथ मारपीट के मामले में भी छत्तीसगढ़ बिहार और झारखंड से आगे है।

रायपुर बांग्लादेशी विमान की नीलामी में और देरी, रायपुर विमानतल अथारिटी ने दिया 15 दिन का समय
सबसे ज्यादा नक्सली घटनाएं

एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार देश के आठ नक्सल प्रभावित राज्यों में 2020 में नक्सल वारदात की कुल 533 घटनाएं हुई। इनमें अकेले छत्तीसगढ़ में 296 मामले शामिल हैं। वहीं, झारखंड में 133 और महाराष्ट्र में कुल 32 अपराध दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार कुल नक्सली वारदातों में हत्या की 74 घटनाएं हुई। इसमें 62 प्रकरण छत्तीसगढ़ में हुई। लूट के 41 प्रकरण में 39 छत्तीसगढ़ में हुए हैं।

अनुमानित आबादी
छत्तीसगढ़ – दो करोड़ 92 लाख
बिहार – 12 करोड़ 18 लाख
झारखंड – तीन करोड़ 81 लाख
मध्य प्रदेश – आठ करोड़ 37 लाख
महाराष्ट्र – 12 करोड़ 36 लाख
ओडिशा – चार करोड़ 54 लाख

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button