छत्तीसगढ़

अपने अपने अंदाज में जनपद सीईओ के जन्मदिन को यादगार बनाने का किया प्रयास

आरंग। सोमवार को आरंग जनपद सीईओ किरण कौशिक का जन्मदिन सभी स्टाफ व उनके विभाग के कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने अपने अंदाज में मनाकर उनके जन्मदिन को यादगार बनाने की कोशिश किये।

इसी कड़ी में रोजगार सहायकों द्वारा एवं पंचायत सचिवों द्वारा अलग -अलग, जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन की उपस्थित में जनपद सीईओ से केक कटवा कर जन्मदिन की बधाई दिये।

वहीं जनपद सदस्यों की ओर दिनेश ठाकुर, संजय चेलक, अनील सोनवानी, गोविंद साहू सहित अन्य सदस्यों द्वारा केक काटा गया।

वहीं कई सरपंचों ने भी केक लेकर उनसे मिलने पहुँच गये और उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दिये।

ज्ञात हो कि आरंग जनपद में जनपद सीईओ का ये तीसरा साल है, लेकिन पहली बार हैं जो इतने सारे लोगों के द्वारा अलग अलग पहुँच उनके जन्मदिन को यादगार बनाने का प्रयास किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button