छत्तीसगढ़

लोकेश साहू बने तहसील साहू संघ आरंग के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष

आरंग। तहसील साहू संघ आरंग की बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से तहसील साहू संघ के अध्यक्ष सोहन साहू ने युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष के रूप में लोकेश साहू को युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया,गया है तथा पुष्कर साहू को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस मौके पर युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लोकेश साहू ने कहां कि मैं आरंग तहसील के अंतर्गत आने वाले समस्त 235 गांव के युवा को साथ लेकर चलूंगा साहू समाज को आगे बढ़ाने के लिए एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए मैं हमेशा संकल्पित रहूंगा , साहू समाज में बढ़ रहे धर्मांतरण के मुद्दे पर लोकेश साहू ने कहा कि सभी सामाजिक बंधुओं के सहयोग से साहू समाज में जन जागरण चला जाएगा,

लोकेश साहू अध्यक्ष बनने पर अमित साहू भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष, संदीप साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश घानी बोर्ड ,सोहन साहू तहसील साहू संघ अध्यक्ष नंद साहू महामंत्री, गोविंद साहू जनपद सभापति आरंग,एवं सभी परिक्षेत्र अध्यक्ष क्रमशः अशोक साहू फागूलाल साहू महेंद्र साहू प्रेम लाल साहू राजेश साहू वीरेंद्र साहू शालिक साहू कृष्ण कुमार साहू , सालिक साहू एवं भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष क्रमशः रितेश साहू खुलेस साहू भूपेश साहू, प्रसिद्ध गीत माता कर्मा के गायक गीतकार खुबचंद साहू आदि समस्त स्वजाती बंधुओं ने हर्ष व्यक्त किया है, एवं आभार व्यक्त करते हुए लोकेश साहू ने समस्त समाज जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button