छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी को रोकने ओडिशा के पुलिस अधिकारियों के साथ होगी बैठक, बनेंगे स्थाई चेक पोस्ट, 24 घंटे कैमरे से होगी निगरानी

रायपुर। ओडिशा से गांजा तस्करी को रोकने के लिए ओडिशा और छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों के बीच उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए राज्य के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए है।

उन्होंने गांजा तस्करी को रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने और सीमावर्ती चेक पोस्ट में सीसीटीवी कैमरे व्यवस्था के साथ ही चौबीस घंटे निगरानी के लिए पुलिस बल तैनात करने को कहा है। वहीं पुलिस महानिदेशक और विशेष पुलिस महानिदेशक नक्सल आपरेशन को इस संबंध में तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के सभी सीमावर्ती जिलों में जिनकी सीमाएं ओडिशा से लगती हैं वहां के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को स्थाई अधोसंरचना और चेक पोस्ट बनाने को कहा है। इन स्थानों में सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था के साथ ही 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेंगे और निगरानी करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य के पुलिस महानिदेशक और विशेष पुलिस महानिदेशक नक्सल आपरेशन को तत्काल इस दिशा में पहल करते हुए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने को कहा है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के पुलिस अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक इंटेलिजेंस के साथ-साथ सीमावर्ती जिले के पुलिस अधीक्षक और ओडिशा पुलिस के उच्चाधिकारी शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button