छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ जवानों के बीच विवाद, जवान ने साथियों पर चलाई गोली, 4 की मौत, 3 घायल

सुकमा। सीआरपीएफ जवान की ओर से अपने ही साथियों पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। दरअसल नक्सली प्रभावित सुकमा जिले में सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथियों पर गोलियां चला दी। घटना में 4 जवान की मौत हो गई और 3 घायल गंभीर रूप हो गए हैं।

घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सुकमा जिले के मरईगुड़ा थाना इलाके के लिगमपल्ली सीआरपीएफ 50 बटालियन कैंप का है। गोली चलाने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में जवानों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button