क्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने 6 नेताओं को दी खुली धमकी, कहा- “आप लोगों ने धोखा दिया है।”

दंतेवाड़ा। जिले में लगातार दूसरी नक्सली घटना सामने आई है। जिसमें मीडियापारा में शुक्रवार रात दर्जनभर नक्सलियों ने पहले पटाखे फोड़े और फिर पर्चे फेंक कर चले गए। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पर्चे में लिखा है- “आप लोगों को जल-जंगल-जमीन नहीं बल्कि पुलिस में नौकरी चाहिए। गांव के युवाओं की पुलिस में भर्ती करवाई जा रही है। ऐसे दुश्मनों को जन अदालत लगा कर सजा देंगे। भारत देश के कोने-कोने में माओवादी पार्टी बढ़ रही है। कल के दिन में आप लोगों के घरों में बम फटने वाला है, इस विषय में आप लोगों को पता नहीं है।“ साथ ही पुलिस समर्थक परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी अनुसार, नक्सलियों के पर्चे में 6 नेताओं के नाम से धमकी भी दी गयी है, जिसमें लिखा है- “आप लोगों ने धोखा दिया है। दुश्मनों का साथ देने वाले मुखबिरों को मौत की सजा देंगे।“ पर्चे में इनके नाम लिखे हैं- संजय तांती, सिंगड़ी मिडियाम, सोना मिडियाम, माई मिडियाम, कोर्री भीमा और भीमा। बताया जा रहा है कि, जिस समय नक्सलियों ने गांव में दस्तक दी थी उस समय इनमें से कोई भी गांव में मौजूद नहीं था।

 

सूचना मिलने के बाद जब दंतेवाड़ा की DRG टीम गांव पहुंची, तब तक नक्सली ग्रामीणों को धमकी देकर जंगल लौट गए थे। नक्सलियों ने जो पर्चे फेंके उसे जवानों ने बरामद किया। दंतेवाड़ा के SP डॉ अभिषेक पल्लव ने कहा- “नक्सली खुद मान रहे हैं अंदरुनी गांवों में पुलिस के समर्थक हैं। नक्सलियों के इलाके में पुलिस की पैठ लगातार बढ़ रही है इसलिए वे बौखलाए हुए हैं।“

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button