क्राइमछत्तीसगढ़

इस जिले में अमित साहू के गिरफ्तारी के विरोध में भाजयुमो ने फूंका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला

गरियाबंद। राजधानी रायपुर में हुई प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष अमित साहू की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार शाम भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस ओर भाजयुमो के बीच झुमाझटकी भी हुई। मौके पर युवा कार्यकर्ताओं ने तीखी नारेबाजी करते हुए भूपेश सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप भी लगाया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियो की तानाशाही और बलपूर्वक तरीके से की गई गिरफ्तारी को लेकर कड़ी शब्दों में निंदा की। इस दौरान युवाओं और महिलाओ में सरकार के विरोध में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला।

इस अवसर पर भाजयुमो जिला महामंत्री युगल संदरिया ने कहा कि भूपेश सरकार अपने आका राहुल गांधी के सकने अपनी नाकामी छुपाने तानाशाही में उतर आई हैं। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राहुल गांधी को काला झंडा दिखाकर भूपेश सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं और महिलाओं के साथ किए गए वादाखिलाफी बताना चाहते थे। प्रदेश के पांच युवाओं को रोजगार देने के भूपेश बघेल के झूठ को राहुल गांधी के सामने उजागर करना चाहते थे लेकिन इससे भयभीत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के युवा मोर्चा अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को तानाशाही और दमनकारी तरीके से गिरफ्तार कर लिया एक रात पहले से ही प्रदेश पदाधिकारियों की गिरफ्तारी शुरू हो गई थी।

 

आखिर किस बात का डर भूपेश बघेल को सता रहा था जो उन्होंने पूरे पुलिस महकमे को युवा मोर्चा के पीछे लगा दिया। उन्होंने कहा कि वह सरकार के इस कृत्य की जितनी निंदा की जाए वह कम है, युवा मोर्चा प्रदेश के युवाओं के हित और महिलाओं के संरक्षण के लिए लगातार आवाज उठाते रहेगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष वंश गोपाल सिन्हा, उपाध्यक्ष तोरन सागर, मंत्री प्रतीक तिवारी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गरियाबंद आनंद ठाकुर, महामंत्री राज डे, उपाध्यक्ष मनीष यादव, अविनाश दीवान, अजय डोंगरे, मोहन कुलदीप, मंडल मंत्री मुकेश सिन्हा, शिव डोंगरे, सीमा जांगड़े, सरिता कुर्रे, रोमा दान, हुलसी सोनवानी, सीमा यादव, सरिता कुर्रे, रोमा दान, प्रदीप सेन, तारेश कुटारे, क्रांति चक्रधारी, दादू सेन, गोलू मांडले, कुंदन रामटेके, चंदन रामटेके, महेंद्र बम्बोडे, राघवेंद्र बम्बोडे, शिवा यादव, मानव निर्मलकर, हरीश, फुलेश्वर सतनामी, खिलेश साहू, हरीश सिन्हा, प्रीतम निषाद, कैलाश चक्रधारी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button