छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने दी राहत भरी खबर, इन इलाकों में चमक-गरज के साथ हो सकती है बारिश…

रायपुर। प्रदेश में भारी गर्मी के बीच राहत भरी खबर मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग ने राज्य में मौसम के करवट लेने की संभावना जताई है। जिसके चलते लू के हालात के बीच गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बता दें ​कि प्रदेश में बीते सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ रही है।

बढ़ते तापमान के चलते कई शहरों में लू के हालात बने हुए हैं। राजधानी रायपुर में भी पारा 43 के आसपास पहुंच गया। वहीं अन्य शहरों की बात करें तो गुरुवार को मुंगेली शहर सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां सर्वाधिक तापमान 45.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।

 

बारिश को लेकर मौसम वैज्ञानिक एच पी चंद्र ने कहा कि आज अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। लेकिन प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश गरज चमक के साथ होने की संभावना है। तो वहीं प्रदेश के कई स्थानों पर लू चलने के भी तो संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button