एंटरटेनमेंटक्राइमलाइफस्टाइल

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान के पिता सलीम खान को यह धमकी भरा लेटर मिला था। इसके बाद सलीम खान ने मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। मुंबई पुलिस ने तुरंत ही अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार इस लेटर में लिखा था कि सलमान खान का भी सिद्धू मूसेवाला ही तरह हाल कर देंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। खत सुबह 7:30 से 8:00 बजे के करीब सलीम खान को मिला।

 

बता दे हाल ही में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन पर एक साथ कई लोगों ने हमला कर करीब 25-30 गोलियां बरसाई थीं। इस हमले में ही उनकी जान चली गई थी। सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद से पूरी इंडस्ट्री में शोक पसरा हुआ है। इसी बीच सलमान खान को धमकी भरा लेटर मिलने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए हैं।

लॉरेंस विश्नोई ने भी दी थी धमकी

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने भी सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। लॉरेंस बिश्नोई वही शख्स है जिस पर आरोप है कि उसने ही पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाई है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान खान की सिक्यॉरिटी में भी इजाफा कर दिया गया था।

 

 

दरअसल सलमान खान पर राजस्थान के जोधपुर में काले हिरण के शिकारा का आरोप है। काले हिरण को बिश्नोई समाज काफी पवित्र मानता है। सलमान पर यह आरोप लगने के बाद ही लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button