क्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ इस जिले में रेलवे में नौकरी लगाने लिए 45 लाख रूपये , ठगने के बाद बदला हुलिया…

भिलाई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कई लोगों से 45 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वो पुलिस से बचने बार-बार अपना लोकेशन बदल रहा था। इतनी ही नहीं उसने अपना हुलिया भी बदल लिया था। पहले वह क्लीन शेव था लेकिन बाद में उसने दाढ़ी रख ली। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार ही कर लिया है।

मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।इस मामले में हेमुनगर निवासी भरत यादव और प्रकाश यादव ने पुलिस से शिकायत की थी। दोनों ने बताया था कि कुछ समय पहले उनकी पहचान रायगढ के रहने वाले आशीष पात्रो(32) से हुई थी।

तब आशीष ने कहा था कि उसकी रेलवे में पहचान है। वो उन दोनों की नौकरी लगवा देगा। इसके लिए 8 लाख रुपए लगेंगे।ये जानने के बाद भरत यादव और प्रकाश यादव ने मिलकर करीब 8 लाख रुपए आशीष को दिए थे।

पैसे देने के बाद दोनों ने उससे कई बार संपर्क किया। मगर बात नहीं हो सकी। फिर जब बात हुई तो उसने बहाना बनाना शुरू कर दिया था। जिसके बाद दोनों को पता चला है कि उनके साथ ठगी हुई है। फिर मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी।

ओडिशा और रायगढ़ में मिल रहा था लोकेशन

पुलिस ने इस केस में आरोपी की तलाश शुरू की। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। पुलिस ने उसे नंबर से ट्रेस करने का प्रयास किया था। नंबर ट्रेस करने पर कभी उसका लोकेशन ओडिशा के बृजराजनगर में बता रहा था तो कभी रायगढ़।

इस पर पुलिस उस पर नजर बनाई हुई थी। जिसके बाद पुलिस को यह कंफर्म हुआ कि आरोपी रायगढ़ में ही है तो मौके पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक लाख कैश भी मिला

पुलिस को जब आरोपी आशीष मिला तो वह किसी दूसरे हुलिए में था। आशीष इन दिनों रायगढ़ के सुनसान इलाके में किराए का मकान लेकर रहता था। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने और भी कई लोगों से ठगी करने की बात कबूल की है। आरोपी के पास से कुल 1 लाख रुपए कैश, लैपटॉप और एटीएम जब्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button