क्राइमछत्तीसगढ़

इस जिले में कोटवार ने खेल रही नाबालिक बच्ची के साथ की दुष्कर्म करने की कोशिश, जाने फिर क्या हुआ…..

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई से कोटवार द्वारा बच्ची से रेप करने का मामला सामने आया है। यहां उतई थाना क्षेत्र के एक गांव के कोटवार ने एक चार साल की बच्ची से बलात्कार करने की कोशिश की।

 

जानकारी के अनुसार, वह बच्ची गांव में खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी कोटवार ने उससे गंदी हरकत की। घटना की जानकारी मिलने के बाद उतई पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

बताया जा रहा है कि आरोपी गांव का कोटवार है। करीब चार दिन पहले बच्ची गांव में खेल रही थी। तभी आरोपित ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद शाम को बच्ची ने अपनी मां को घटना के बारे में जानकारी दी।

 

शुरूआत में किसी को भी घटना के बारे में कुछ समझ में ही नहीं आया। लेकिन बाद में बच्ची की मां ने बच्ची से इस बारे में पूछा तो उसने आरोपित की इस हरकत के बारे में बताया। फिर यह मामला थाने तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button