छत्तीसगढ़

कोरासी परिक्षेत्र साहू समाज के नव निर्वाचित अध्यक्ष बने नारायण साहू

आरंग। कोरासी परिक्षेत्र के साहू समाज का परिक्षेत्रीय अध्यक्ष चुनाव मंगलवार को ग्राम सकरी में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम साहू समाज के कुल देवी भक्त मां कर्मा के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना पश्चात क्षेत्र के आए हुए सामाजिक प्रबुद्घ जनअतिथियों का स्वागत किया गया। उसके बाद सामाजिक निर्वाचन प्रकिया प्रारंभ की गई। जिसमें क्षेत्र के विभिन्ना ग्रामों से आए हुए ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक मतदान में हिस्सा लिया। साहू समाज के चुनाव पश्चात चुनाव में प्राप्त वोटों की गिनती की गई।

साहू समाज के अध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवार नारायण साहू को 24 वोट, तोरण साहू को 20 वोट, मोहन साहू 12 वोट को मिले। जिसमें नारायण साहू अधिक मत से जीत हासिल कर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए एकता की जरूरत होती है और एकता में शक्ति होती है। हम एकता और मजबूत संगठन से उस कार्य को आसानी से कर सकते हैं, जिसे हम अकेले नहीं कर सकते हैं। एकता से ही सफलता निश्चित होती है इसलिए हमें और हमारी समाज को एकता की जरूरत है। वहीं चैतराम साहू उपाध्यक्ष भैंसा , महिला उपाध्यक्ष हेतु पुष्पा साहू अमसेना को नियुक्त किया गया। उन्होंने भी लोगों को समाज को नशामुक्त और आदर्श बनाने की बात कही,साहू समाज के नेतृत्व में प्रत्यक्ष रूप से सफल मतदान हुआ।

कार्यक्रम में नारायण साहू, चंद्रशेखर साहू, लोचन साहू, घनश्याम साहू, शिवकुमार साहू, उमेश कुमार साहू, चम्मन साहू, तोमन साहू, योगेंद्र साहू, जेठूराम साहू, अशोक साहू, सुखूराम साहू, संतोष साहू, शत्रुहन साहू, गोवर्धन साहू एवं बड़ी संख्या में विभिन्न ग्रामीण अंचल के सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button