एजुकेशन

कम खर्च में होगी बंपर कमाई,सब करें यह काम

रायपुर। हमारे देश में कई प्रकार की खेती की जाती हैं। यहां प्रमुख फसलों के अलावा रेशम, कपास और लाख की खेती होती ही साथ ही कई प्रकार फूलो की खेती की जाती हैं। जिसके जरिए लोगो अच्छा खासा मुनाफा कमाते हैं। आज हम ऐसी खेती के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे काम खर्चे में भी आप अधिक से अधिक पैसे पा सकते हैं।

 

 

बता दे हम बात कर रहे हैं केले और पान की पत्तियों के बारे में। केले के पत्ते की डिमांड तो भारत में बहुत अधिक है। खासकर दिवाली के पर्व पर हर घर में केले के पत्ते और तने रखे जाते हैं। इसके अपने धार्मिक मान्यताएं हैं। वही इसके अलावा पान का उत्तर और पूर्वी भारत में अच्छी मांग में रहता है। वहीं कई पूजा-प्रतिष्ठान में पान की मांग रहती हैं।

 

 

 

केले की पत्ती

 

आमतौर पर लोग केले के पेड़ फल के लिए लगाते हैं। इससे उन्हें अच्छी कमाई भी होती है। लेकिन केले का पत्ता भी आय का एक बेहतरीन साधन है। केले के पत्ते का इस्तेमाल भारत में घरों में आमतौर पर व किसी खास मौके पर खाना परोसने के लिए किया जाता है। इसलिए वहां, इसकी मांग नहीं घटती है। आप केले के पत्ते को बेचकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। Business Tips यहां एक फायदा यह भी है कि पत्ते की खेती में आपकी कोई लागत नहीं है। लागत का पैसा केले की बिक्री से निकल आएगा। इसलिए यहां आपको डबल मुनाफा होगा।

 

पान की पत्ती

 

पान के पत्ते का इस्तेमाल भारत में लगभग हर जगह होता है। उत्तर व पूर्व भारत में तो इसकी मांग चरम पर रहती ही है। दक्षिण भारत में भी इसकी खूब मांग होती है। Business Tips यह एक नकदी फसल है। हालांकि, इसकी खेती थोड़ी कठिन होती है। लेकिन एक बार की फसल आपको कई महीनों का आराम दे सकती है। इसके अलावा पान का उपयोग कई पूजा-प्रतिष्ठानों में किया जाता हैं। जिसके कारण लगातार इसकी मांग बनइ रहती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button