लाइफस्टाइल

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण इन राशियों के लिए होगा बहुत ही शुभ,इन राशियों में पड़ेगा बुरा असर

आज यानी 8 नवम्बर की शाम साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा जिसे देश-दुनिया में देखा जा सकेगा। देश के पूर्वी भाग में पूर्ण और बाकी शहरों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा। वहीँ, आज सुबह से ही ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रहण का जीवों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। ग्रहण वैसे तो अशुभ माना जाता है, लेकिन इस दिन देव दीपावली का भी संयोग है। साथ ही कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि भी है। इसके अलावा चंद्र ग्रहण के दिन तुला राशि में कई ग्रहों की युति भी होने वाली है। ऐसे में ये ग्रहण कुछ राशियों के लिए लाभकारी भी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए साल का आखिरी चंद्र ग्रहण धन लाभ और तरक्की का योग लेकर आएगा…

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए ये चंद्र ग्रहण लाभकारी साबित हो सकता है। इस राशि के लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं बेरोजगार लोगों की नौकरी लग सकती है। यदि आप मीडिया, बैंकिग या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको तो आपके लिए ये ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। इस समय शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में भी धन लाभ के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए भी साल आखिरी चंद्र ग्रहण शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई पद मिल सकता है। यदि आप नए व्यापार में निवेश करना चाह रहे हैं, तो ये समय बेहतर है। इस ग्रहण के प्रभाव से आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता मिलती दिख रही है।

कुंभ राशि

साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण कुंभ राशि वालों के लिए करियर और व्यापार के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। कारोबार में धनलाभ के योग बन सकते हैं। वहीं जो लोग इस समय नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए ये समय उचित है। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button