राशिफल

आज का राशिफल: बड़ी मुसीबतों से बचेंगे इन राशियों के जातक, मिलेगा बड़ा लाभ…

ग्रहों का हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। ग्रहों में होने वाले बदलाव की वजह से राशियों पर भी असर पड़ता है। आज रविवार को भी कई ग्रहों में परिवर्तन हो रहा है। आज का दिन सूर्य देवता को समर्पित होता

मेष – मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। मित्रों से धन की प्राप्ति‍ के योग बन रहे हैं। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृष – आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आय में कमी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। यात्रा पर जाना हो सकता है

मिथुन – पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार की समस्या पर ध्यान दें। पिता का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कर्क – मन अशान्त हो सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। यात्रा पर जाना हो सकता है। विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है।

सिंह – जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। माता-पिता का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। किसी मित्र के साथ विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन भी सम्भव है। शैक्षिक कार्यों में मनवांछित सफलता के योग हैं। यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या – पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक या शोधादि कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। भाइयों के सहयोग से नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।

तुला – मन प्रसन्न रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। वाहन सुख में कमी आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कारोबार में वृद्धि हो सकती हैं। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा

वृश्चिक – आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्च अधिक रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। किसी पैतृक कारोबार का पुन: संचालन हो सकता है। परिश्रम अधिक होगा। आय में वृद्धि होगी।

धनु – सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। माता का सानिध्य मिल सकता है। भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढेंगे। पिता से अधिक से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें। संतान सुख में बढ़ोतरी होगी।

मकर – क्रोध से बचें। बातचीत में संयत रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। पिता से धन मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सम्पत्ति में निवेश करने के योग बन रहे हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। साक्षात्कारादि में सफलता मिलेगी।

कुंभ – नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत का ध्यान रखें। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में आशातीत सफलता मिलेगी।

मीन – आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button