कांकेर

CAF जवान ने प्रधान आरक्षक को मारी गोली, इस जिले की खौफनाक घटना

कांकेर : बीते कुछ समय से सेना में पदस्थ लोगों द्वारा आत्महत्या और अपने साथियों की हत्या करने की खबर सामने आ रही है। एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक CAF जवान ने प्रधान आरक्षक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं आरोपी जवान ने एक और आरक्षक पर भी गोली चलाई है।

एक और आरक्षक को मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कांकेर PG कॉलेज की है। यहां एक CAF जवान ने प्रधान आरक्षक सुरेंद्र भगत को गोली मार दी। इस दौरान सुरेंद्र भगत की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी जवान ने एक और आरक्षक बृजेश भरद्वाज पर भी गोली चलाई, लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी और वो बच गया। आरोपी जवान हथियार लेकर PG कॉलेज के अंदर घूम रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button