क्राइम

अवैध गांजा तस्करी करते 4 अंतराज्यीय तस्करों पर पुलिस का शिकंजा , इतने लाख का अवैध गांजा बरामद…

जगदलपुर : ओडिसा से जगदलपुर के रास्ते गांजा की तस्करी करते हुए 4 अंतर्राज्यीय तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार तस्कर गांजा की सप्लाइ ओडिसा से जगदलपुर की ओर कर रहे थे.

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि एक आॅटो में कुछ संदिग्द लोग बैठकर आ रहे है और आटो में अवैध गांजा का परिवहन कर रहे है। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में तत्काल नाकाबंदी कर बताये गए हुलिए के अनुसार आटो को रोकने का कोशिश किया। तस्करों की नजर जैसी ही पुलिस पार्टी के ऊपर पड़ी वो आटो लेकर भागने लगे ।

जिन्हे पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। आटो में कुल चार लोग सवार थे और लगभग 35 किलो गांजा भी था पूछताछ पर तस्करों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। अंत में तस्करी करना कबूल किया। पुलिस ने चारों तस्करों को हिरासत में लिया और अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दिया। जब्त गांजा की कूल कीमत 3.5 लाख रूपए बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button