छत्तीसगढ़

10 जनपथ में सोनिया गांधी से मुलाकात कर लौटे TS सिंहदेव, PCC चीफ बदले जाने के सवाल पर कहा- हाईकमान ने मुझसे पूछा नहीं, पूछेंगे तो राय रखूंगा

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में अंदरूनी हलचल तेज हो गई है। दो दिन पहले ही पीसीसी अध्यक्ष को बदले जाने के कयास लगाए जा रहे थे। शुक्रवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी से 10 जनपथ में हुई मुलाकात के बाद दिनभर छत्तीसगढ़ की राजनीति में गहमा गहमी बनी रही।

हालांकि देर शाम रायपुर पहुंचे सिंहदेव ने साफ कर दिया कि सोनिया गांधी से उनकी मुलाकात शिष्टाचार भेंट थी, उनसे कोई राजनैतिक चर्चा नहीं हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कुमारी शैलजा से भी मुलाकात हुई है। उनसे कई विषयों पर चर्चा हुई है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव छत्तीसगढ़ में पीसीसी चीफ बदले जाने की चर्चा पर कहा कि, इस विषय पर हाईकमान ने मुझसे पूछा नहीं है, अगर मुझसे पूछेंगे तो मैं अपनी राय रखूंगा।

सिंहदेव ने कहा है कि, शराब बंदी का निर्णय लेना बहुत कठिन है। मुख्यमंत्री के स्तर पर कोई फैसला हो पाएगा। राज्य सरकार इस दिशा में प्रयास कर रही है। राज्यों में अध्ययन के लिए टीम जा रही है। हम जानते हैं इस निर्णय को लागू करना कठिन है, यह राज्य के राजस्व से जुड़ा मामला है।

बता दें 2023 में होने विधानसभा चुनाव से पहले मंत्री टीएस सिंहदेव के एक बयान ने आगामी चुनाव में उनकी भूमिका को लेकर ही संशय की स्थिति पैदा कर दी थी। सिंहदेव ने कहा था कि चुनाव लड़े जाने को लेकर उन्होंने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है।

इस बार वैसा मन नहीं है, जैसा हर बार होता था। साल 2003, 2013 और 2018 मे मैंने मन से चुनाव लड़ा था और आगे जो कुछ भी करूंगा लोगों से पूछ कर ही करूंगा। उन्होंने कहा था कि इस बार मेरा मन चुनाव लड़ने को लेकर वैसा नहीं है जैसे पहले हुआ करता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button