रायपुर

केसरी मोहन साहू को बनाया गया रायपुर जिला ग्रामीण का अध्यक्ष

रायपुर। प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदों के लिए नियुक्ति आदेश जारी किया गया जिसमें  फूलो देवी नेताम , अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सुश्री नेट्टा डिसूजा ने निम्नलिखित पदाधिकारियों, राज्य सोशल मीडिया समन्वयक, सोशल मीडिया मंडल समन्वयक और छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को मंजूरी दी गई जिस पर  केशरी मोहन साहू को रायपुर जिला ग्रामीण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिसके लिए रायपुर जिला ग्रामीण महिला के अध्यक्ष बनने पर  केसरी मोहन साहू ने कहा कि मुझे एक महत्वपूर्ण एवं बड़ी जिम्मेदारी दी गई है जिस पर मैं पूरी निष्ठा पूर्वक कार्य करूंगी और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में अपना पूर्ण योगदान दूंगी।

प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य जो की बहुत ही सराहनीय है जिसको लेकर पूरे रायपुर जिला ग्रामीण के कार्यकर्ताओं द्वारा मिलजुल कर कार्य करना और संगठन को मजबूत बनाना सबसे प्रथम प्राथमिकता होगी, रायपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष श्रीमती केसरी मोहन साहू द्वारा कहा गया कि मुझे जिला ग्रामीण अध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नेता डिसूजा एवं प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम, मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं समस्त उच्च स्तरीय पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करती हूं l जिसके बाद श्रीमती साहू को क्षेत्रवासियों एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया*।

जिसमें मुख्य रुप से नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ,पूर्व सांसद छाया वर्मा, अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर  डोमेश्वरी वर्मा, शकुन शिवकुमार डहरिया अध्यक्ष राष्ट्रीय सद्भावना समिति सदस्य प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति प्रभारी महिला कांग्रेस एवं अनुसूचित जाति विभाग छत्तीसगढ़, शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे , प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू , जिला अध्यक्ष उधोराम वर्मा , अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग खिलेश देवांगन , रायपुर साहू समाज जिला ग्रामीण अध्यक्ष देवनाथ साहू ,शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा तिवारी ,जिला पंचायत सदस्य दुर्गा राय , अनीता थानसिंह साहू , माखन कुर्रे , नगर नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर , मंगलमूर्ति अग्रवाल , पूर्व जिला ग्रामीण अध्यक्ष अनिता गुरुपंच ,ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू , शहर अध्यक्ष भारतीय देवांगन , ब्लाक उपाध्यक्ष मोहन साहू, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष चंद्रहास साहू ,जोन अध्यक्ष शिव कुमार साहू , भगवती धुरंधर ,गौरव चंद्राकर , जोईधा साहू , चंद्रप्रकाश साहू ,रामचंद्र वर्मा ,आजू वंशे, योगेंद्र याद साहू , पूनमचंद साहू , कुलदीप वर्मा रामकृत साहू , नंदू साहू , पुखराज साहू, राजेश्वरी साहू ,जिला पंचायत सदस्य समस्त प्रदेश, जिला, ब्लॉक, जोन,सेक्टर बूथ महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा एवं समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button