छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा -:भूपेश बघेल सरकार की उल्‍टी गिनती शुरू, जानें और क्या कहा

दुर्ग। छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,भिलाई को लघु भारत का रूप माना जाता है। ऐसा कोई प्रांत नहीं है, जहां के लोग नहीं बसते हैं। जनसभा में आई भीड़ को देखकर गदगद हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि, मैं इस मंच से छत्तीसगढ़ के सीएम को कहना चाहता हूं कि आपके शासन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि, यहां प्रभु श्री राम का ननिहाल है और यहां से रामगमन पथ भी जाता है। मैं सबसे पहले श्री राम को प्रणाम करता हूं।

जनसभा में मौजूद जनता से अमित शाह ने पूछा. यहां किसकी सरकार बनेगी तो जनता ने कहा भाजपा की। फिर पूछा 2024 में राहुल गांधी या मोदी कौन प्रधानमंत्री बनेगा तो जनता की ओर से आवाज आई मोदी जी। शाह ने कहा कि, आतंकियों ने उरी में हमला किया, 10 ही दिन में मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक करवा कर पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मार गिराया। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाने पर कांग्रेस नेता कहते थे कि कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी। राहुल बाबा धारा 370 हट गई लेकिन कश्मीर में किसी की कंकर फेंकने की हिम्मत भी नहीं हुई।

शाह ने कहा कि ये कांग्रेस सरकार 70 साल से राममंदिर निर्माण का काम अटका रही थी। एक दिन मोदी जी ने जाकर मंदिर का भूमिपूजन कर दिया और प्रभु श्री राम को सम्मान के साथ उनके जन्म स्थान पर विराजमान करने का काम किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, विदेश में मोदी.मोदी के जो नारे लगते हैं ये प्रधानमंत्री या भाजपा के लिए नहीं लगते। ये छत्तीसगढ़ के लोगों और देश की जनता के सम्मान में लगते हैं।

शराबबंदी, भ्रष्टाचार और वादा खिलाफी पर सरकार को घेरा

अमित शाह ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार वादाखिलाफी करने वाली सरकार है। कांग्रेस ने शराबंदी की बात कही थी वो नहीं की। अमित शाह ने कहा यहां कांग्रेस सरकार ने शराब घोटाला, कोयला घोटाला, गोठान घोटाला किया। कोरोना सेज लगाया मगर खर्च नहीं किया। इतने घोटाले करने वाली सरकार को क्या फिर से चुनना चाहिए। छत्तीसगढ़ में एक हजार से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की। शाह ने कहा कि 5 हजार से ज्यादा रेप के केस छोटे से राज्य में दर्ज हुए, सीएम बघेल जी आपको शर्म आनी चाहिए।

शाह ने कहा कि 9 साल के अंदर मोदी जी ने ढेर सारा परिवर्तन किया है। सोनिया.मनमोहन की सरकार 10 साल चली। इन 10 वर्षों में घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार ही हुए। कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार किया था। मोदी जी ने 9 वर्ष के शासन के दौरान इतनी पारदर्शी सरकार चलाई कि विपक्ष भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता। भूपेश बघेल जी की सरकार वादा खिलाफी करने वाली सरकार है। इन्होंने शराबबंदी की घोषणा की थी। अब शराब की होम डिलीवरी करने लगे। 10 लाख नौकरी देने का वादा किया। लेकिन, युवाओं को नौकरी नहीं दी। शाह ने आरोप लगाया कि बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया लेकिन नहीं दिया। बुजुर्ग माताओं की वृद्धा पेंशन अब समय पर नहीं आ रही है। और प्रदेश पर 1.5 लाख करोड़ रूपए का कर्ज भी कर दिया है।

कश्मीर पर ये कहा

जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि, राहुल गांधी कहते थे कि कश्मीर से धारा.370 मत हटाओ वरना खून की नदियां बह जाएंगी। राहुल बाबा कश्मीर से धारा.370 हट गई और किसी की कंकड़ चलाने की भी हिम्मत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 9 साल के अंदर देश को सुरक्षित करने का काम किया है। मोदी जी के 9 साल भारत गौरव, गरीब कल्याण और भारत के उत्कर्ष के 9 साल हैं। जनसभा में प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव, बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित प्रदेश संगठन के दिग्‍गज नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button