आरंग
Trending

आरंग विधानसभा से मंत्री डॉ. डहरिया ने किया दावेदारी पेश, हजारों समर्थकों के बीच सौंपा आवेदन 

आरंग। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा पुरे प्रदेश भर में विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्यासियों से 17 से 22 अगस्त तक ब्लाक स्तर पर आवेदन मंगाया जा रहा है। पार्टी गाइड लाइन का पालन करते हुए क्षेत्रीय विधायक व नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया भी अपने हजारों समर्थकों, जिला कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन.एस.यू आई, राजीव युवा मितान क्लब, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष व सदस्य, ग्राम के सरपंच, पंच, जोन, सेक्टर एवं बुथ के पदाधिकारियो के साथ सोमवार 21 अगस्त को ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग के अध्यक्ष कोमल सिंह साहू के समक्ष अपना आवेदन जमा किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने समर्थकों को सम्बोधित करते हुए भावुक भी हुए एवं आवेदन जमा करने के पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुमति एवं आर्शिवाद भी मांगा। हजारों की भीड़ में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में डॉ. शिवकुमार डहरिया को विधान सभा चुनाव लड़ने का आह्वान किया।

मंत्री डॉ. डहरिया के द्वारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी को आवेदन किये जाने के अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती शकुन डहरिया सदस्य प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति प्रभारी अनु.जाति विभाग एवं प्रदेश महिला कांग्रेस छ.ग.भारती देवांगन, चन्द्रशेखर चन्द्राकर अध्यक्ष नपा. आरंग, ओमप्रकाश यादव पूर्व अध्यक्ष नपा. मंदिरहसौद, आजू राम वंशे पूर्व अध्यक्ष नपा. समोदा, रविशंकर धीवर पूर्व अध्यक्ष नपा. चंदखुरी, द्वारिका साहू संचालक अपेक्स बैंक, नरसिंग साहू उपाध्यक्ष नपा. आरंग, माखन कुर्रे जिला पंचायत सदस्य रायपुर, अनिता थानसिंग साहू जिला पंचायत सदस्य रायपुर, हेमलता डुमेन्द्र साहू उपाध्यक्ष ज.पं.आरंग, संजय चेलक सभापति ज.पं. आरंग, वतन चन्द्राकर ज. सदस्य, पिंटू कुर्रे ज. सदस्य, विकास टंडन ज. सदस्य, यादराम साहू ज.स., पवन धीवर ज.स., चन्द्रशेखर साहू ज. स., धोनी डहरिया ज.स., हिरामन साहू सोसायटी अध्यक्ष,सजल चन्द्राकर युकां अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण, शुभांशु साहू विस. अध्यक्ष युवा कांग्रेस आरंग, मयंक तिवारी अध्यक्ष युकां चंदखुरी, भगवती धुरंधर जोन अध्यक्ष, भूषण साहू जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, शिव साहू जोन अध्यक्ष, ईश्वर जोगलेकर जोन अध्यक्ष, गौरव चन्द्राकर जोन अध्यक्ष, चन्द्रप्रकाश साहू जोन अध्यक्ष, हरि बंजारे जोन प्रभारी, जोईधाराम साहू जोन अध्यक्ष, धन्ना साहू जोन अध्यक्ष, लक्ष्मीनारायण लोधी जोन अध्यक्ष, सादिक बैलिम सदस्य उर्दू अकादमी, डॉ. घनश्याम टंडन महामंत्री जिला कांग्रेस, रेखराम पात्रे महामंत्री, अब्दुल कादिर गोरी महामंत्री, सौरभ चन्द्राकर सोसयटी अध्यक्ष, मंजू चन्द्रकार अध्यक्ष महिला कांग्रेस, शरद गुप्ता, दिपक चन्द्राकर, गौरी बाई देवांगन, राममोहन लोधी, समीर गोरी, ममता जितेन्द्र शर्मा, धनेश्वरी खिलावन निषाद, मंगलमूर्ति अग्रवाल, गणेश बांधे, उपेन्द्र साहू, राजेश्वरी साहू, भरत लोधी, सुनील बांधे, सुशील बांधे, सत्येन्द्र चेलक, राजेश बारले, पूनमचंद साहू, कुलदीप वर्मा, अंजू बघेल, आदित्य सिन्हा, शोभित सिन्हा, अवधेश मिश्रा, प्रवीण सिंह, सियाराम साहू, ईश्वरी मानिकपुरी, राजेश धुरंधर, चम्मन कोशले, मनमोहन गुप्ता, जय डहरिया, अजित कोशले, लक्की कोशले, सूरज शर्मा, बबलु योगेन्द्र चन्द्राकर, संतोष बंसोर, पवन चन्द्राकर, कृष्णा साहू, बिंदू कोशले, नंदकुमार यादव, पोषण साहू, प्रिती मिश्रा, चन्द्रकला साहू, निर्मला साहू, सलमा बेगम, रानू सेन, गोपी गुप्ता, प्रेमलाल ढीढी, अमित जलक्षत्री, प्रदीप पटेल, लक्की जलक्षत्री सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button