छत्तीसगढ़नेशनल/इंटरनेशनल

चांद के बाद अब सूर्य में लहराएगा तिरंगा! ISRO सितंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च करेगा Mission Aditya L1, जानें क्यों जरूरी है यह मिशन

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद, अब इस तारीख को सूर्ययान होगी लॉच… नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद अब सूर्य को करीब से जानने के लिए 2 सितंबर को पूर्वाह्न 11.50 बजे देश की पहली अंतरिक्ष-आधारित वेधशाला ‘आदित्य-एल1’ लॉन्च करेगा।

इसरो ने कहा कि आदित्य-एल1 को भारतीय रॉकेट पीएसएलवी-एक्सएल द्वारा ले जाया जाएगा।

अंतरिक्ष एजेंसी ने आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र की गैलरी से प्रक्षेपण देखने के लिए आम लोगों को पंजीकरण करने के लिए आमंत्रित किया है।

प्रारंभ में, आदित्य-एल1 को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्‍थापित किया जाएगा। बाद में धीरे-धीरे इसकी कक्षा का उन्‍नयन किया जायेगा, और अंतत: पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र से बाहर निकलकर सूर्य के करीब एल-1 प्‍वाइंट की ओर सफर शुरू करेगा।

लॉन्च से एल1 तक की यात्रा में आदित्य-एल1 को लगभग चार महीने लगेंगे और पृथ्वी से दूरी लगभग 15 लाख किमी होगी।

पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी लगभग 3.84 लाख किमी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button