आरंगछत्तीसगढ़रायपुर
Trending

मंदिरहसौद में कल होगा भाजपा का एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन 

आरंग। भाजपा मंडल आरंग विधानसभा द्वारा कल 14 सितंबर को मंदिर हसौद में एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा आरंग मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तंबोली ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आरंग विधानसभा क्षेत्र में खराब कानून व्यवस्था, अघोषित बिजली कटौती,नगर पालिका नगर पंचायत क्षेत्र में भारी भ्रष्टाचार सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन खिलाफ कार्यक्रम मंदिर हसौद में जिला सहकारी बैंक के पास दोपहर 1:00 बजे रखा गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी,जिला अध्यक्ष टंकराम वर्मा, पूर्व विधायक अजा. मोर्चा प्रदेश डॉ नवीन मारकंडे, पूर्व विधायक संजय ढ़ीढ़ी,महामंत्री श्याम नारंग, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री वेद राम मनहरे, गुरु खुशवंत साहेब,समस्त विधानसभा पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button