छत्तीसगढ़बालोद

भाजपा प्रत्याशी के साथ मारपीट, कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज, कांग्रेस ने भी लगाये आरोप

बालोद । छत्तीसगढ़ में आज पहले चरण का चुनाव खत्म हो गया है। बस्तर में इक्का-दुक्का जगह पर नक्सली वारदात भी हुई है। बावजूद अधिकांश जगहों पर चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से निपट गये है। दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को होना है। दूसरे चरण के चुनाव को लेकर कई जगहों पर भाजपा-कांग्रेस में टकराव की स्थिति भी देखने को मिल रही है। इधर, बालोद में भी भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता के बीच तनाव की खबर है।

गुंडरदेही विधानसभा से विवाद और मारपीट की खबरें सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर प्रत्याशी बीरेंद्र साहू के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी कुंवर सिंह निषाद ने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के ऊपर पीछा करने और मारपीट करने आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार पूरे मामले में कांग्रेस के 3 कार्यकर्ताओं के ऊपर गुण्डरदेही थाने में अपराध दर्ज किया गया है।

दरअसल विधानसभा गुंडरदही क्षेत्र क्रमांक 61 के भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू के ऊपर अज्ञात लोगों ने हमला किया है। घटना बीते रात दरम्यानी की बताई जा रही है। मध्य रात्रि मीटिंग से लौटने के दौरान चार पहिया वाहन में हथियारबंद लोगों ने वीरेंद्र साहू को रास्ता रोककर नुकसान पहुंचाने जानलेवा हमला किया गया था।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button