छत्तीसगढ़रायपुर

नए मंत्रिमंडल में आदिवासी नेता केदार कश्‍यप को मिली जगह, इन्हें विरासत में मिली सियासत

रायपुर, । : मुख्यमंत्री विष्णुदेव के मंत्रिमंडल का विस्तार आज होने जा रहा है। यहां आज 9 विधायक मंत्रीपद की शपथ लेंगे। विष्‍णुदेव सरकार के नए मंत्रिमंडल में आदिवासी नेता केदार कश्‍यप को भी जगह दी गई है। केदार कश्यप बस्तर क्षेत्र से साय की कैबिनेट में अकेले मंत्री होंगे। केदार कश्यप ने नारायणपुर में कांग्रेस के चंदन कश्यप के खिलाफ खड़े होकर 19 हजार 188 वोटों के भारी अंतराल से जीत हासिल की। और आज मंत्रिमंडल में शामिल होकर मंत्री पद पर शपथ लेंगे।

विरासत में मिली सियासत

केदार कश्यप बस्तर में भाजपा के सबसे प्रभावशाली मंत्रियों में से एक है। केदार कश्यप डॉ रमन सिंह के पूर्ववर्ती सरकार में भी मंत्री रह चुके है। केदार कश्यप को राजनीति विरासत में मिली है। यानि केदार कश्यप के पिता स्व. बलिराम कश्यप पूर्व सांसद रहे हैं। नारायणपुर विधानसभा सीट कश्यप परिवार की ही सीट मानी जाती है। केदार कश्यप के पिता स्वर्गीय बलिराम कश्यप भाजपा के कद्दावर नेता और बस्तर से सांसद रहे बलिराम कश्यप के बेटे हैं। क्षेत्र में पिता की पहचान की बदौलत 2003 के विधानसभा चुनाव में पहली बार ही चुनाव जीत कर वे मंत्री बन गए थे। जिसके बाद 2008 व 2013 में भी लगातार चुनाव जीतकर मंत्री बने।

केदार कश्यप का राजनीतिक सफर

केदार कश्यप ग्राम पोस्ट फरसागुड़ा, भानपुरी जिला बस्तर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। केदार कश्यप सन 2000 में सदस्य प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा रहे। वह भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे। जिला बस्तर के बस्तर ब्लाक में जनपद सदस्य भी रहे। 2003 में केदार कश्यप पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। 2008 में दूसरी एवं 2013 में तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए।

पहली बार विधायक निर्वाचित होने के साथ ही वे राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के स्वतंत्र प्रभार में रहे। 2008 में विधायक निर्वाचित होने के बाद आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री रहे। 2013 में कांग्रेस के प्रत्याशी चंदन कश्यप को केदार कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा से हराया। 2018 के चुनाव में केदार कश्यप का सामना एक बार फिर से कांग्रेस के चंदन कश्यप से हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी चंदन कश्यप 58,652 को वोट मिले। वही भाजपा प्रत्याशी केदार कश्यप को 56005 वोट मिले थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में कड़े मुकाबलें में कांग्रेस के प्रत्याशी चंदन कश्यप ने उन्हें मात्र 2647 वोटों के मामूली अंतर से हरा दिया था।

साल 2023 की बात करें तो नारायणपुर विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 190917 हैं। जिसमें से 143370 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा के केदार कश्यप को 69110 वोट मिलें। कांग्रेस के चंदन कश्यप को 49922 वोट मिलें। केदार कश्यप को 19188 वोटों से जीत मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button