छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री व मंत्रियों के साथ भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री की बैठक खत्म

रायपुर । राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री के साथ मुख्यमंत्री और मंत्रियों की करीब एक घंटे चली। बैठक में सरकार और संगठन दोनों स्तर पर बातचीत की गयी। 100 दिन के एजेंडे के अलावे मोदी की गारंटी पर भी बातचीत की गयी। बैठक के बाद डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा कि मंत्रिमंडल के साथियों व संगठन के प्रमुख पदाधिकारी के साथ मन की बात 108वीं कड़ी देखी। इस दौरान प्रदेश में चल रही विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा संगठन के गतिविधियों पर चर्चा की गयी है। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी की पिछली बैठक में लिए निर्णय की समीक्षा की गयी है। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी की भी चर्चा हुई। वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये गये हैं। संगठन की गतिविधियों में सब आगे बढ़े और लोकसभा चुनाव में 11 की 11 सीट जीतने की भी चर्चा की गई।

इधर, कांग्रेस की 11 की 11 लोकसभा सीट जीतने वाले दावे पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसते हुए, कहा कि विधानसभा चुनाव में भी 75 पार का दावा कांग्रेस कर रही थी। पिछला लोकसभा चुनाव हमने कांग्रेस सरकार बनने के चार महीने बाद लड़ा था। 11 में से 9 सीटें हमने जीती थी और इस बार 11 की 11 लोकसभा सीटें भाजपा जीतने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button