Uncategorized

मंत्री के बंगलेे में मिली जवान की लहूलुहान लाश, गोली चलने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस कर रही घटना की जांच

रायपुर । रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मंत्री दयालदास बघेल के बंगले में CAF के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि देर रात बंगले के गार्ड रूम में गोली चलने की आवाज आने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना रायपुर के गंज थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मंत्री दयालदास बघेल के स्टेशन रोड स्थित बंगला में CAF जवान रोहित सलामे की पोस्टिंग थी। रात करीब 2 बजें के लगभग रोहित सलामे ड्यूटी से अपने गार्ड रूम में पहुंचा था। इसके बाद उसने अपने सर्विस राॅयफल से खुद को गोली मार ली। बताया जा राह है कि मृतक जवान एक सप्ताह पहले पच्चीस दिन की छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौटा था।

मंत्री के बंगला से गोली चलने की आवाज आने के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में दूसरे जवान मौके पर पहुंचे, जहां रोहित सलामे की लहूलुहान लाश पड़ी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही गंज थाना से पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। गंज थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के वक्त मंत्री दयाल दास बघेल बंगले में ही मौजूद थे। जवान ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका अभी खुलासा नही हो सका है। पुलिस ने घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button