राशिफल

Aaj Ka Rashifal : 11/08/2025 दिन सोमवार का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ…

. 💥 //श्री राधे//💥
🌺 राधारमणम हरे हरे🌺
««« आज का पंचांग »»»
11 अगस्त 2025, सोमवार

कलियुगाब्द……………………5127
विक्रम संवत्…………………..2082
शक संवत्………………………1947
रवि………………………..दक्षिणायन
मास……………………………भाद्रपद
पक्ष……………………………….कृष्ण
तिथी…………………………..द्वितीया
प्रातः 10.32 पर्यंत पश्चात तृतीया
सूर्योदय…….प्रातः 06.02.03 पर
सूर्यास्त……..संध्या 07.01.48 पर
सूर्य राशि………………………..कर्क
चन्द्र राशि……………………….कुम्भ
गुरु राशि………………………..वृषभ
नक्षत्र………………………..शतभिषा
दोप 12.50 पर्यंत पश्चात पूर्वाभाद्रपद
योग……………………………अतिगंड
रात्रि 09.29 पर्यंत पश्चात सुकर्मा
करण……………………………..गरज
प्रातः 10.32 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु……………………(नभस्य) वर्षा
दिन…………………………..सोमवार

🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-
11 अगस्त सन 2025 ईस्वी ।

💮 आज का मंत्रः
॥ ॐ रवये नम: ॥

संस्कृत सुभाषितानि :-
श्रीमद्भगवतगीता (त्रयोदशोऽध्यायः – क्षेत्रक्षेत्रज्ञविभागयोगो:)
अविभक्तं च भूतेषु विभक्तमिव च स्थितम् ।
भूतभर्तृ च तज्ज्ञेयं ग्रसिष्णु प्रभविष्णु च ॥१३- १६॥
अर्थात :
वह परमात्मा विभागरहित एक रूप से आकाश के सदृश परिपूर्ण होने पर भी चराचर सम्पूर्ण भूतों में विभक्त-सा स्थित प्रतीत होता है (जैसे महाकाश विभागरहित स्थित हुआ भी घड़ों में पृथक-पृथक के सदृश प्रतीत होता है, वैसे ही परमात्मा सब भूतों में एक रूप से स्थित हुआ भी पृथक-पृथक की भाँति प्रतीत होता है) तथा वह जानने योग्य परमात्मा विष्णुरूप से भूतों को धारण-पोषण करने वाला और रुद्ररूप से संहार करने वाला तथा ब्रह्मारूप से सबको उत्पन्न करने वाला है॥16॥

आज का राशिफल :-

🐏 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) 
व्यापार में मन मुताबिक सफलता का समय दस्तक दे रहा है। धन आगमन के कई स्त्रोत बन सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों का दिन शानदार बीतेगा। बास की प्रशंसा प्राप्त होगी। वन भोज का कार्यक्रम बन सकता है। स्टूडेंट्स का लिए दिन बेहतर रहेगा। आपकी कड़ी मेहनत को भाग्य का साथ मिलेगा। अप्रत्याशित धन प्राप्त हो सकता है। दशरथ कृत शनि स्त्रोत का पाठ आपका दिन को बेहतर बनाएगा।

🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज के दिन वाणी का प्रयोग सोच समझकर करें नहीं तो बनते काम बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरे आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शिवलिंग में पंचामृत चढ़ाएं तो दिन बेहतर होगा।

👫 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज के दिन आपके मन मुताबिक सफलता देने वाला साबित होगा। शौर्य में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। धन आगमन बना रहेगा। विरोधी पक्ष सक्रिय हो सकता है। गुरु महाराज के मंत्रों का जाप आपके दिन को बेहतर बनाएगा।

🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आज के दिन आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा। प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। प्रमाद न करें। कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। ओम सोम सोमाय नमः मंत्र का जप आपके दिन को बेहतर बनाएगा।

🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दिन के आरंभ में अचानक से धन लाभ की स्थिति बन रही है। रोजगार का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश मनोनकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। शिवलिंग पर गंगाजल मिश्रित जल का अभिषेक करें तो दिन बेहतर होगा।

👩‍🦰 राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आएगा जिसके कारण चिंतित रहेंगे। पारिवारिक विवाद में ना पड़े। अपमान हो सकता है। किसी ऐसे व्यक्ति की बातों पर यकीन ना करें जिससे आप ठीक से परिचित नहीं है। व्यापारी वर्ग के लिए दिन बेहतर रहेगा। धन आगमन बना रहेगा। भगवान गणेश को लड्डू और दूब अर्पित करें तो दिन बेहतर होगा।

राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अटका हुआ रुपया प्राप्त हो सकता है। बिजनेस के संबंध में की गई यात्रा लाभदायक साबित होगी। लाभ प्राप्त करने के कई अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। नौकरी पेशा लोगों का दिन कार्य स्थल पर अच्छा बीतेगा। किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं। आलस्य आपका सबसे बड़ा शत्रु साबित हो सकता है। प्रमाद न करें। किसी मंदिर में झंडा लगवाएं तो भाग्य प्रबल होगा।

🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन नए अवसर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अपनी कार्यशैली में सुधार करना अत्यंत आवश्यक है। अप्रत्याशित धन की प्राप्ति होगी। इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय अनुकूल है। लंबे समय से अटके हुए कार्यों की चिंता रहेगी। मंगल के मंत्रों का जाप करें तो दिन बेहतर होगा।

🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
ईश्वर पर आस्था सुदृढ़ होगी। किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। न्यायालय संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्य व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। पारिवारिक जीवन सुख में बीतेगा। अपने काम से काम रखना आपके लिए आज के दिन बेहतर होगा। केसर युक्त चंदन का तिलक माथे पर लगाएं तो दिन बेहतर होगा।

🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज के दिन की गई यात्रा में कष्ट मिल सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई पुराना रोग सता सकता है गाड़ी आज सावधानी से चलाएं। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। बहुमूल्य वस्तुओं को संभाल कर रखें बिजनेस में ग्रोथ देखने को मिलेगी। धन आगमन बना रहेगा। दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ आपके दिन को बेहतर बनाएगा।

🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन धन संबंधित लेनदेन सावधानी पूर्वक करें। नुकसान हो सकता है। किसी भी प्रकार के लेनदेन में हड़बड़ी से काम बिगड़ सकता है। बिजनेस शानदार चलेगा। नौकरी पेशा लोगों का दिन अनुकूल रहेगा। किसी लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। जीवनसाथी के साथ दिन अच्छा बीतेगा। कार्य व्यापार में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी जरूरतमंद को धन का दान कर दे तो दिन बेहतर होगा।

🐟 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में अप्रत्याशित लाभ के योग बन रहे हैं। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। धन आगमन के नए स्रोत बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। जीवन आनंद में बिताएंगे। तन- मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा। चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों का दिन शानदार बीतेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें तो दिन बेहतर होगा।

🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩

पं. गिरीश पाण्डेय
एस्ट्रो-गुरू, भागवत-व्यास
एस्ट्रो- सेज पैनल -मेंबर
सचिव पुरोहित मंच
ज़िला- महासमुन्द छ.ग.
संपर्क सूत्र – 7000217167
संकट मोचन मंदिर
मण्डी परिसर, पिथौरा

कुंडली संबंधी कार्यों के लिए संपर्क करें
(शुल्क -५०१/-)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button