छत्तीसगढ़रायपुर

बढ़ने वाला है तापमान, कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम का हाल, किस दिन से पड़ेगी भीषण गर्मी, सब कुछ जानें यहां

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में अब धीरे-धोरे ठंड का असर कम हो  रहा है। प्रदेश के कई जिले ऐसे भी हैं, जहां रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों को अब धीरे-धीरे राहत मिल रही है।

बढ़ने वाला है तापमान

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी। तापमान बढ़ने से मौसम गर्म होगा और लोगों को गर्मी का एहसास होना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी की शुरुआत के साथ ही ठंड और कमजोर पड़ेगी। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी,  जबकि रातें भी अपेक्षाकृत कम ठंडी रहेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 26 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित कर सकता है, जिसका हल्का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ने की संभावना है। हालांकि इससे प्रदेश में बारिश की संभावना कम ही बताई जा रही है। राजधानी रायपुर में भी मौसम में बदलाव नजर आ रहा है।

कैसा रहेगा राजधानी का हाल?

मौसम विभाग ने रायपुर में सुबह-सुबह हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि, दिन में राजधानी का मौसम साफ रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। इस दौरान राजनांदगांव में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button