क्या आप भी है स्ट्रेच मार्क्स से परेशान, तो अपना लें ये नुस्खा, जल्द ही मिलेगा छुटकारा…
कई बार आवश्यकता से अधिक मोटापे के कारण त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स के निशान बनने लगते हैं। त्वचा पर बनने वाले ये स्ट्रेच मार्क्स के निशान दिखने में बहुत ही गंदे लगते हैं। जिनसे निजात पाने के लिए लोग कई बार बाजार में प्राप्त होने वाले केमिकल वाले उत्पाद का उपयोग करने लगते हैं। जो कई बार सेहत के लिए हानिकारक होता है।
वही यदि आप भी पुराने जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स से निजात पाना चाहते हैं तो हल्दी का ये घरेलू नुस्खा बिना किसी साइड इफेक्ट के आपकी सहायता कर सकता है। स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी दूर करने के लिए प्रभावित जगह पर गुलाब जल में हल्दी मिलाकर लगाएं। हल्दी में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की नमी बनाए रखने के साथ स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी भी दूर करने में सहायता करते हैं।
वही हल्दी के दूसरे उपाय में, एलोवेरा जेल में हल्दी मिलाकर लगाने से पेट की स्किन साफ होने के साथ स्ट्रेच मार्क्स के निशान भी ठीक होने में सहायता प्राप्त होगी। हल्दी की तीसरा उपाय अपनाने के लिए हल्दी पाउडर में नारियल तेल मिलाकर लगाने से स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी दूर होती है।