छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की महिला उपाध्यक्ष बनाई गई केशरीमोहन साहू
आरंग। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू तेलघानी बोर्ड एवं राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप साहू प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनकुमारी साहू संयोजिका शीलू साहू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश साहू समाज के अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ के पदों का विस्तारीकरण किया गया, जिसमें वर्तमान में जिला पंचायत के सभापति केसरी मोहन साहू को प्रदेश साहू महिला प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष बनाया गया है, जिस पर साहू समाज के समस्त लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।
प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष चुने जाने पर केसरी साहू द्वारा कहा गया कि साहू समाज प्रदेश के सबसे बड़े समाज में से एक है जिसमें मुझे दिए गए अहम जिम्मेदारियों को पूर्णता निभाने का प्रयास करूंगी और जिस विश्वास के साथ उच्च पदाधिकारियों ने मुझे इस पद के लिए चुना गया है उसके लिए मैं समस्त प्रदेश के पदाधिकारियों को एवं समस्त साहू समाज को प्रणाम करते हुए धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित करती हूं।