आरंग
Trending

बिलासपुर महारैली की तैयारी में आरंग में जुटे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी

आरंग। आम आदमी पार्टी की महा रैली बिलासपुर में 2 जुलाई को आयोजित है। जिसको लेकर पूरे प्रदेश में तैयारी ज़ोर शोर से चल रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गावँ गावँ गली गली मुहल्ला मुहल्ला जा कर आमंत्रण अभियान चला रहे है। विधानसभा आरंग के जुझारू कार्यकर्ता भी ज़ोर शोर से 20 दिनों से जुटे हुए है। आम आदमी के कार्यकर्ता अपने सुप्रीमो को देखने सुनने पार्टी को मज़बूती से खड़ा करने छतीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिये एकजुटता दिखाने  बिलासपुर महारैली पहुँचेंगे।

रैली को अरविंद केजरीवाल पार्टी सुप्रीमो एवं मुख्यमंत्री दिल्ली शासन तथा  भगवंत मान जी मुख्यमंत्री पंजाब शासन रैली में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंकर प्रदेश के कोने कोने से पहुँचे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारी को लेकर पंजाब से पी.ओ.सी के रूप में आये श्री दलवीर सिंह की टीम ने

विधानसभा आरंग के आम आदमी पार्टी के पदाधिकारीयो की बैठक लिया जिसमें रैली की तैयारी का जायज़ा लिया। आम आदमी पार्टी के नेता श्री परमानंद जांगड़े ने बताया की आरंग विधानसभा में 60 पी.सी.ओ.नियुक्त किया गया है। जो अपने अपने गाँव क्षेत्र से 50 कार्यकर्ता ले जाएँगे। जिसके लिये 50 बस लगाई गई है। श्री जांगड़े ने प्रभारी श्री दलविन्दर सिंह जी को अवगत कराया कि

बिलासपुर महारैली में अपेक्षा से अधिक कार्यकर्ता बिलासपुर जाने को तैयार है। अभी धान बुआई की तैयारी शिर पर है। बाऊजूद उनके कार्यकर्ता बिलासपुर महारैली में 50 बस से अधिक वाहन में बिलासपुर रैली में शामिल होंगे। बैठक में पंजाब से आये श्री दलविंदर सिंह की टीम एवं आम आदमी पार्टी आरंग के नेता श्री परमानंद जांगड़े डागेश्वर भारती कुशाल धीवर ईश्वरी बांधे रामकुमार ढीढी खिलावन निषाद दिगंबर यादव श्रवण वर्मा हनुमंत देवागन जितेंद्र टंडन संजय टंडन देवेंद्र बंजारे टीकम रात्रे धरम दास प्रदीप माण्डलेकर आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button