आरंग
Trending

बनरसी में आज मंत्री डॉ. शिव डहरिया करेंगे विभिन्न विकासकार्यों का भूमिपूजन 

आरंग/ 29 सितंबर 2023। विधानसभा क्षेत्र आरंग के स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के द्वारा क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से जनसंर्पक एंव जनदर्शन के माध्यम से पहुंच मार्ग (सी.सी. रोड़) निर्माण की मांग की गई थी। जिस पर नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा एवं प्रयासों से लोक निर्माण विभाग के द्वारा आरंग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजनांतर्गत पहुंच मार्ग निर्माण हेतु एक करोड़ 15 हजार रूपयें की प्राशासकीय स्वीकृति मिली है। जिसमें ग्राम बनरसी में शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कुल तक पहुंच मार्ग, लम्बाई 231मीटर हेतु 15.52 लाख, चिखली में शासकीय हाई स्कूल तक पहुंच मार्ग निर्माण लम्बाई 173 मीटर हेतु 11.72 लाख, तुलसी में शासकीय हाई स्कूल तक पहुंच मार्ग निर्माण, लम्बाई 230 मीटर हेतु 15.51 लाख, भैंसा में शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल तक पहुंच मार्ग, लम्बाई 252मीटर हेतु 15.51 लाख, देवरतिल्दा में शासकीय हाई स्कूल तक पहुंच मार्ग, लम्बाई 140 मीटर हेतु 9.40 लाख, परसवानी (घोरभट्टी) में आंगनबाड़ी भवन केन्द्र क्र.01 तक पहुंच मार्ग, लम्बाई 41 मीटर हेतु 4.90 लाख, एवं आंगनबाड़ी भवन केन्द्र क्र.02 तक पहुंच मार्ग, लम्बाई 41मीटर हेतु 4.20 लाख, कोसरंगी में आंगनबाड़ी भवन केन्द्र क्र. 04 तक पहुंच मार्ग, लम्बाई 41 मीटर हेतु 3.33 लाख, कुसमुंद में आंगनबाड़ी भवन तक पहुंच मार्ग लम्बाई 167 मीटर हेतु 11.24 लाख, तथा परसवानी (पंडा) में शासकीय प्राथमिक शाला भवन में पहुंच मार्ग, लम्बाई 130 मीटर हेतु 8.82 लाख रूपये की स्वीकृति मिली है। उक्त निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने हर्ष के साथ मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किये हैं। जिसमें प्रमुख रूप से हेमलता डुमेन्द्र साहू उपाध्यक्ष जनपद ज.पं. आरंग, खेदूराम (धोनी) डहरिया जनपद सदस्य, योगेन्द्र साहू जनपद सदस्य, संजय चेलक जनपद सदस्य, कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लाल कांग्रेस कमेटी आरंग, मोहन साहू उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग, खेलूराम साहू सरपंच बनरसी, जयकांत वर्मा सरपंच चिखली, कुमारीबाई परदेश साहू सरपंच तुलसी, डुगेश्वर साहू सरपंच भैंसा, ईश्वर साहू सरपंच देवरतिल्दा, सतंराम बर्मन सरपंच परवानी (घोरभट्ठी), रामेश्वरी हरेन्द्र साहू सरपंच कोसरंगी, नंदू साहू पूर्व सरपंच कुसमुंद हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button