छत्तीसगढ़रायपुर

डिप्टी सीएम साव मुंगेली की विकसित भारत संकल्प यात्रा में हुए शामिल

रायपुर । भारत सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री अरूण साव के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को मुंगेली जिले के लोरमी नगर पंचायत में भी इसका आयोजन किया गया। उन्होंने शिविर में केंद्र सरकार की योजनाओं से संबंधित विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों की समस्याओं को सुना और उनसे आवेदन भी लिए। उप मुख्यमंत्री साव ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और सामग्री का वितरण भी किया।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य गांव, गरीब और नागरिकों तक योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करते हुए उन्हें लाभान्वित करना है। यह यात्रा लोगों तक केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिये शुरू की गई है। इस अभियान के जरिए अंतिम पात्र व्यक्ति तक भारत सरकार की योजना का लाभ पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाएगा। समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित हितग्राहियों तक योजनाओं को पहुंचाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प कैलेण्डर जारी किया तथा लोगों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button