Uncategorized

12:30 बजे है राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा शुभ मुहूर्त, नए मकानों के गृह प्रवेश की तैयारी

रायपुर/अयोध्या। रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त हर काम के लिए शुभ मुहूर्त बनता जा रहा है। देश विदेश में गृह प्रवेश के लिए भी लोगों की पसंद यही मुहूर्त है। लोगों की इस इच्छा ने पुजारियों के सामने समस्या खड़ी कर दी है कि वो एक ही समय पर कई घरों में पूजा कैसे कराएं।

दरअसल श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड का है। इस विशेष तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योगए अमृत सिद्धि योग, रवि योग जैसे कई शुभ योग बन रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दिन लगभग हर घर में सुंदरकांड और हवन की तैयारी है।

शुभ मुहूर्त में बड़ी संख्या में लोग 22 जनवरी को ही गृह प्रवेश भी कराना चाहते हैं। उन्होंने मकान का निर्माण पूरा होने के बाद इसे रोक रखा है। अब प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त में वह भी गृह प्रवेश की भी तैयारी कर चुके हैं।

इसके लिए उन्होंने पहले से पंडितजी को बुकिंग करा रखी है। लेकिन अब वह चाहते हैं कि अनुष्ठान का समय वही हो जो प्राण प्रतिष्ठा का है। लोगों की इस चाह ने पुजारियों को पशोपेश में डाल दिया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button