Uncategorized

राजनांदगांव में भाजपा नेताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, इस बयान का हो रहा विरोध  

राजनांदगांव। राजनांदगांव शहर के मानव मंदिर चौक में शुक्रवार शाम भाजपा के ओबीसी वर्ग मोर्चा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए।

दरअसल, मणिपुर से होते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति पर सवाल उठाते हुए उन्हें जन्म से ओबीसी वर्ग के नहीं होने की बात कही थी। राहुल गांधी ने कहा कि, वह सामान्य वर्ग से आते है। 2000 में गुजरात सरकार ने उनकी जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल किया गया। जिस जाती से नरेंद्र मोदी आते हैं वह सामान्य जाति है वह अपने आप को ओबीसी वर्ग से बताते हैं, उनके पास उनके पूरे प्रमाण मौजूद है।

राहुल गांधी के इस बयान के बाद देशभर के भाजपाईयों में आक्रोश है। जगह-जगह प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजनांदगांव में भी प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button