छत्तीसगढ़

सोने-चांदी के दाम में गिरावट या तेजी, जानें गोल्ड-सिल्वर का ताज़ा रेट

नई दिल्ली। शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में अगर आप सोना-चांदी लेने की सोच रहे हैं तो एक बार आज के ताजा दामों पर नजर जरूर डाल लें। आपको बता दें कि इन दिनों सोने और चांदी के भाव लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है। वैसे तो सोना कभी महंगा तो कभी सस्ता होता रहता है। लेकिन बीते ​कुछ दिनों से सोने और चांदी के भाव में बदलाव देखे जा रहे हैं।

सोने चांदी में आई गिरावट

चलिए ग्राहकों को खुशखबरी देते हुए सोने चांदी के नए भाव बताते हैं। इस कारोबारी हफ्ते में सोने के भाव में 558 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है जबकि चांदी के भाव में 218 रुपए प्रति किलोग्राम की मामूली कमी आई है। मार्केट के अनुसार जानकारों ने एक सप्ताह में आई गिरावट के बारे में जानकारी दी।

बिजनेस वीके के अनुसार बता दें कि (12 से 16 फरवरी) की शुरुआत में 24 कैरेट सोने का रेट 62,301 था, जो शुक्रवार तक घटकर 61,743 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70,922 से घटकर 71,140 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई है।

सोने-चांदी की कीमत

आज रविवार 18 फरवरी, 2024 तक भारत में सोने की कीमतें अपरिवर्तित रहीं। 10 ग्राम का औसत रेट 62,400 रुपए के आसपास रहा। 24 कैरेट सोने की 10 ग्राम की औसत कीमत लगभग 62,400 रुपए थी, जबकि 22 कैरेट सोने की समान कीमत 57,200 रुपए थी। वहीं, चांदी बाजार में भी यथास्थिति रही और चांदी 76,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (जीजेसी) के अनुसार, उन्होंने हाल ही में कहा है कि मौजूदा वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों से सोने की कीमतें 70,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की ऐतिहासिक ऊंचाई तक पहुंचने की उम्मीद है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button