Uncategorizedखरोरा

भाजपा का लाभार्थी सम्पर्क अभियान, विकास ठाकुर बने संयोजक, योगेश चंद्राकर को सहसंयोजक की कमान

खरोरा – आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा की तैय्यारी तेज हो चुकीं हैं। भाजपा व्दारा इस बार आम चुनाव में 400 सीटों के साथ ही नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए राष्ट्रीय नेताओं से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए ज़िम्मेदारी तय कर दी गईं हैं। पिछले दिनों दिवाल लेखन एवं गाँव चलो अभियान के बाद अब भाजपा 1 से 4 मार्च के बीच लाभार्थी सम्पर्क अभियान चलाने की तैयारी कर रहीं हैं। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रांत, लोकसभा, ज़िला एवं मंडल स्तर पर टिम बनाकर इन्हें ट्रेनिंग दी जा रही हैं, तकी ये बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को लाभार्थी सम्पर्क अभियान हेतु ट्रेनिंग दे सके। इस अभियान हेतु पिछले दिनों भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर रायपुर में लोकसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया इसमें बलौदा बाज़ार ज़िला सहित रायपुर शहर एवं ग्रामीण ज़िला के पदाधिकारियों सहित भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, अशोक बजाज, देवजी भाई पटेल, आशीष अग्रवाल, जयंती भाई पटेल, श्याम नारंग, अनिल अग्रवाल सहित कई बड़े नेता उपस्थित थे।

लाभार्थी सम्पर्क अभियान हेतू विकास ठाकुर को मंडल संयोजक एवं योगेश चंद्राकर को सहसंयोजक बनाया गया

भाजपा व्दारा लाभार्थी सम्पर्क अभियान हेतू मंडलों में समिति बनाई गई हैं। मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर की अनुशंसा से उक्त अभियान हेतु विकास ठाकुर को खरोरा मंडल संयोजक एवं योगेश चंद्राकर को सहसंयोजक बनाया गया। वहीं विकास ठाकुर ने बताया की हर बूथ में 5 लोगों की टिम बनाईं जायेगी। इनके व्दारा केन्द्र सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थीयो के बीच जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश पहुँचाया जायेगा। वहीं इनके व्दारा सरल एप एवं नमो एप में लाभार्थी सम्पर्क अभियान से संबंधित जानकारी भी अपडेट की जायेगी। जिससे इस अभियान का स्टेटस पार्टी के बड़े नेताओं तक पहुँचता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button