नेशनल/इंटरनेशनल

पोस्ट ऑफिस में 500रु प्रतिमाह जमा करने पर 5 साल में कितना वापस मिलेगा, जाने पूरी जानकारी…

नई दिल्ली : पोस्ट ऑफिस स्कीम निवेश का ऐसा माध्यम है। जहा पर कोई रिस्क नहीं है। आपकी मेहनत का पैसा बिलकुल सुरक्षित होने के साथ-साथ आपको अच्छा ब्याज भी मिलता है। देश में अलग अलग स्कीम के साथ पोस्ट ऑफिस लगातार निवेश के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

लोगों में पोस्ट ऑफिस स्कीम के प्रति लगातार रूचि बढ़ रही है।

अगर आप भी पोस्ट ऑफिस स्कीम में पैसा जमा करने का प्लान बना रहे है तो पहले ब्याज दरों एवं स्कीम की जानकारी लेना सही रहेगा। यहाँ पर हम आपको टाइम डिपाजिट स्कीम के बारे में जानकारी दे रहे है । जिसमे आप हर महीने 300 रु निवेश करते है तो आपको कितना पैसा वापसी मिलेगा। आइये जानते है।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपाजिट स्कीम

TD स्कीम में अलग अलग अवधि के लिए निवेश की सुविधा पोस्ट ऑफिस द्वारा दी जाती है। इसमें 1 साल के लिए निवेश पर 6.9% ब्याज दर लागु है। 2 साल के लिए 7.0% फीसदी की ब्याज दर , 3 साल के लिए 7.1 फीसदी की ब्याज एवं 5 साल के लिए आपको निवेश पर 7.5 फीसदी की ब्याज दर वर्तमान में मिल जाएगी। हालाँकि ब्याज दरों में उतार चढ़ाव होता रहता है। इस लिए आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करना जरुरी है।

इस स्कीम में सिंगल एवं जॉइंट अकॉउंट खोलने की सुविधा होती है। जॉइंट में 3 लोग मिलकर या फिर 2 लोग मिलकर भी अकॉउंट खुलवा सकते है। इसमें 10 साल से ऊपर की आयु के बच्चे का अकॉउंट भी खुलवाया जा सकता है। हालाँकि उसमे अभिभावक के दस्तावेजों की जरुरत होती है। इस स्कीम में कम से कम 1000 रु एवं अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। 100 रु के मल्टीपल के रूप में जमा किया जा सकता है।

500 रु प्रतिमाह जमा पर कितना होगा फायदा

हर महीने यदि आप 500 रु जमा करते है टाइम डिपाजिट स्कीम में तो 5 साल की अवधि के दौरान आप कुल 30000 रु जमा कर पाएंगे। और इस पर 5 साल की अवधि के लिए जो ब्याज दर लागु है उसके मुताबिक 13,498 रु का अनुमानित ब्याज मेचोरिटी अवधि तक आपको मिलने वाला है। यानि की 43,498 रु की ब्याज एवं जमा राशि को मिलाकर आपको वापस मिलने वाले है । आपको बता दे की वर्तमान में 5 साल के लिए TD स्कीम पर ब्याज दर 7.5 फीसदी की लागु है। जो की इस स्कीम में अधिकतम ब्याज दर है।

TD स्कीम के साथ साथ अन्य कई विकल्प के रूप में पोस्ट ऑफिस स्कीम मिलती है। इसमें SCSS स्कीम, PPF स्कीम, SSY स्कीम आदि ये स्कीम काफी अच्छा ब्याज देती है। इसमें अलग अलग सुविधाएं भी होती है। बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए SSY स्कीम काफी पॉपुलर है।

300 रु महीने जमा पर कितना मिलेगा

इस स्कीम में 100 रु के मल्टीपल के रूप में निवेश किया जा सकता है। आप यदि हर महीने 300 रु के हिसाब से जमा करते है। तो इसमें आपका सालाना निवेश 3600 रु होता है। और आपका 5 साल का जमा 18000 रु होता है। और टाइम डिपाजिट स्कीम में 5 साल की अवधि के लिए निवेश पर ब्याज दर फ़िलहाल 7.5 फीसदी की लागु है। और इस ब्याज दर के हिसाब से 18000 रु की राशि पर 5 साल में आपको 8099 रु का ब्याज मिलता है। यानि की आपको 5 साल के बाद टोटल 18 हजार के निवेश पर 26,099 रु की राशि वापस मिलती है।

नोट : यहाँ पर जो जानकारी दी गई है। वो केवल सांकेतिक है। इसमें बदलाव हो सकते है। क्योकि ब्याज दरों में बदलाव के साथ कैलकुलेशन बदलाव होते है। इसलिए आधिकारिक वेबसाइट या सम्बंधित विभाग में जानकारी जरूर ले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button