आरंगछत्तीसगढ़

ग्राम देवरी में तुलसीदास जयंती मानस संगोष्ठी का आयोजन हुआ, सरपंच चेतन टेकचंद साहू ने दीप प्रज्जवलित कर किये शुभारंभ

ग्राम देवरी में तुलसीदास जयंती मानस संगोष्ठी का आयोजन हुआ, सरपंच चेतन टेकचंद साहू ने दीप प्रज्जवलित कर किये शुभारंभ

आरंग। मां कौशल्या जिला मानस संघ से संबंध राजा मोरध्वज मानस शक्ति केंद्र आरंग के तत्वाधान में रविवार को देव नगर ग्राम देवरी में श्रीराम चरित्र मानस के सर्जक संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास 528 वां जयंती श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। संत तुलसीदास की फोटो एवं भगवान राम के चित्रों पर पूजा पाठ मंत्रोच्चार फूलमाला चंदन बंधन गांव के सरपंच महोदया चेतन टेकचंद साहू पंचगण दुलारी साहू बिसाखा साहू देवकी यादव गणमान्य नागरिक शक्ति केंद्र आरंग के पदाधिकारी गणों के हाथों दीप प्रज्वलित कर रामबाण मानस मंडली भलेरा के द्वारा मंगलचरणम राम स्तुति हनुमान चालीसा से प्रारंभ किया गया। तुलसीदास जयंती के शुभ अवसर पर आरंग क्षेत्र के मानस वक्ता के द्वारा श्री रामचरित्र मानस जैसा पावन ग्रंथ रचकर विश्व को उपहार देने गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए विनोद गुप्ता छात्रधर दीवान नरेंद्र द्विवेदी सूर्यकांत तिवारी राम प्रसाद दुबे जी रामायण के विभिन्न पावन प्रसंग पर व्याख्या प्रस्तुत कर जनमानस को भावविभोर किया एवं मंच का संचालन अशोक साहू ने किया।

शक्ति केंद्र आरंग के पदाधिकारी सीताराम यादव भुवन साहू मानस लोधी अवध विश्वकर्मा ओंकार विश्वकर्मा पुरानीक हिरवानी बाहरू सिन्हा मनहरण साहू, टोकेश साहू गैंदलाल धीवर, तीरथ साहू विजय साहू जिला मानस संघ से रोहित साहू, नीलकंठ साहू भरत साहू फूलसिंह साहू खेदराम साहू भूषण गिरी गोस्वामी अशोक साहू छबिराम साहू गणपत राम साहू नारद साहू महेंद्र कुमार साहू आदि सदस्यगण उपस्थित हुए शक्ति केंद्र आरंग के सलाहकार एवं संयोजक हीरालाल साहू ने उक्त जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button