युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका! पुलिस विभाग में निकली 8 हजार 500 पदों पर भर्तियां, इनमें सब-इंस्पेक्टर के ही 500 पद…

युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका! पुलिस विभाग में निकली 8 हजार 500 पदों पर भर्तियां, इनमें सब-इंस्पेक्टर के ही 500 पद…
भोपाल। बीत 15 अगस्त को मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन सिंह ने रोजगार से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं करते हुए प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात दी थी। सीएम के ऐलान को अब सरकार की तरफ से लागू करने की प्रक्रिया सबुरु कर दी गई है।
जानें किन पदों भर्तियां
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में युवाओं सरकार नौकरी का बड़ा मौका मिलने वाला है। दरअसल एमपी में साढ़े आठ हजार पुलिस के अलग-अलग पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें 7 हजार 500 पद आरक्षक के होंगे जबकि 500 पद उप निरीक्षक के। इसी तरह बताया गया है कि, लिपिक के 500 पदों पर और तकनीकी कंप्यूटर आरक्षक के 89 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
छठे वेतनमान का मिलेगा लाभ
जानकारी के अनुसार कर्मचारी चयन मंडल (ई) जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। कर्मचारी चयन बोर्ड इन बम्पर भर्तियों के लिए 10 सितंबर के पहले नियम पुस्तिका और विज्ञापन जारी करेगा। बता दें कि इसी साल के स्वतंत्रता दिवस पर सीएम डॉ मोहन यादव ने पुलिस भर्ती का ऐलान करते हुए राज्य के युवाओं को बड़ी सौगात दी थी। उन्होंने अपने सम्बोधन में बताया था कि, उनके वीवीआईपी मूवमेंट में लगे कर्मचारियों को छठवें वेतमान के तहत विशेष भत्ता और जोखिम भत्ता दिया जाएगा।